रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिहार: सारण में हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री का पैकेट गिरने से व्यक्ति की मौत

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2026, 01:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

शव
शव

सारण । डेस्क: बिहार के बाढ़ प्रभावित सारण जिले में हवाई सर्वे के दौरान हेलिकॉप्टर से गिराया गया राहत सामग्री का पैकेट लगने से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना अलीनगर/अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव स्थित राहत शिविर के समीप घटित हुई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है.


मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) सविंद्र कुमार दास के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हेलिकॉप्टर से गिराया गया राहत पैकेट व्यक्ति के सिर पर जा लगा, जिससे उसकी जान चली गई. 

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. 


हालांकि, अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार का कहना है कि ग्रामीणों के आरोपों के विपरीत मृतक के शरीर या सिर पर चोट का कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिला है, ऐसे में मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.


इसी दौरान क्षेत्र में एक और हादसा भी देखने को मिला. निचले स्तर पर उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर के तेज हवा के दबाव से एक घर का टीन का शेड उड़ गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला के पैर में हल्की चोट आ गई. घायल महिला का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है और अब उसकी स्थिति सामान्य है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP