रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश: अरविंद केजरीवाल

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 09:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली की एक विशेष अदालत द्वारा शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. फैसले के तुरंत बाद पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल भावुक हो गए और उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर "स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश" रची थी. 


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद केवल उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी को खत्म करने के इरादे से की गई थी.

विज्ञापन


अदालत का फैसला आने के बाद केजरीवाल ने न्यायपालिका के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया और कहा कि आज "सत्य की जीत" हुई है. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि कोर्ट के इस फैसले ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आम आदमी पार्टी 'कट्टर ईमानदार' हैं. 


यह मामला तब और गंभीर हो गया जब विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया. न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि सीबीआई की चार्जशीट में कई बड़ी कमियां हैं और इसे साबित करने के लिए ठोस सबूत मौजूद नहीं हैं.


अदालत ने न केवल केजरीवाल और सिसोदिया को राहत दी, बल्कि इस मामले में 21 अन्य लोगों को भी आरोपमुक्त कर दिया. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं. 


गौरतलब है कि इस मामले के कारण मनीष सिसोदिया को लगभग 530 दिन और अरविंद केजरीवाल को दो चरणों में कुल 156 दिन जेल की सलाखों के पीछे बिताने पड़े थे. बरी होने के बाद दोनों नेताओं ने अपने परिवार के साथ इस कानूनी जीत का जश्न मनाया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP