गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस जवान पर भालू का हमला

C

CG Khabar

07 नव. 2025, 03:45 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

भालू का हमला
भालू का हमला

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक पुलिस जवान भालू के हमले में घायल हो गया. अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी.


जिले के पुलिस बल के जवान वेत्ती कन्ना को यह हमला गुरुवार को करेगुट्टा जंगल क्षेत्र में हुआ, जिसमें उनके पैर में गहरे घाव आए हैं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया.

विज्ञापन


हमले के बाद, उनके साथियों ने उन्हें मौके से बचाया, जिसके तुरंत बाद उन्हें बीजापुर जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.


अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है.


अधिकारियों ने बताया कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है. 


बीजापुर सहित बस्तर क्षेत्र के सघन वनों में नक्सल विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को अक्सर न केवल नक्सलियों से, बल्कि जंगली जानवरों से भी खतरों का सामना करना पड़ता है. (AI Generated Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

22 मिनट पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

35 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

54 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

7 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP