मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर को मिली पहली सेंट्रल NIA स्पेशल कोर्ट

C

CG Khabar

09 जून 2026, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

कोर्ट
कोर्ट

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए एक बड़ी न्यायिक सफलता सामने आई है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राज्य सरकार की सिफारिश पर जगदलपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. 


इस महत्वपूर्ण कदम से बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों की स्थानीय स्तर पर त्वरित सुनवाई हो सकेगी, जिससे लंबे समय से लंबित पड़े प्रकरणों का जल्द निपटारा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन


इस नई स्पेशल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में बस्तर (जगदलपुर), दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), उत्तर बस्तर (कांकेर) और कोंडागांव सहित चार जिले शामिल किए गए हैं. 


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के निर्देशों के बाद जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 


वर्तमान में इन चारों जिलों से जुड़े एनआईए के 21 मामले विचाराधीन हैं, जबकि लगभग 110 मामले रिमांड स्टेज पर हैं. राज्य सरकार ने कोर्ट में अभियोजन पक्ष का संचालन करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शुक्ला और दिनेश पाणिग्राही को नियुक्त किया है, वहीं आरोपियों के बचाव के लिए भी वकीलों की तैनाती की गई है.


इस विशेष अदालत के गठन से बस्तर के दो सबसे बहुचर्चित मामलों झीरमघाटी नक्सली हमला और दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड की न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है. 


झीरमकांड मामले की सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है और यह अंतिम बहस के दौर में है, जिस पर अब नियमित रूप से सुनवाई हो सकेगी. 


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राज्य सरकार की सलाह पर राजपत्र में अधिसूचना जारी कर जिला सत्र न्यायालय में पदस्थ जज संगीता नवीन तिवारी को इस सेंट्रल एनआईए स्पेशल कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. 


अब तक इन मामलों की सुनवाई जिला न्यायाधीश या प्रथम न्यायाधीश करते थे, लेकिन अब अलग से समर्पित कोर्ट होने के कारण न्याय प्रक्रिया की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP