रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ईरान के बाद अब क्यूबा की बारी: डोनाल्ड ट्रंप

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 09:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अब क्यूबा को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ अभियान पूरा होते ही उनका अगला लक्ष्य क्यूबा होगा. 


ट्रंप ने दावा किया कि क्यूबा में कम्युनिस्ट शासन का पतन अब 'महज कुछ समय की बात' है. उन्होंने कहा, "हम पहले ईरान का मुद्दा खत्म करना चाहते हैं, उसके बाद क्यूबा पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया जाएगा."

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि क्यूबा ने हाल के दिनों में अमेरिका के साथ समझौता करने की कोशिश की थी, लेकिन वे उन प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं. 


ज्ञात हो कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से क्यूबा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 


ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला से क्यूबा को होने वाली तेल आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी है, जिससे वहां गहरा आर्थिक संकट पैदा हो गया है. इस स्थिति पर संतोष जताते हुए ट्रंप ने कहा कि क्यूबा में जो कुछ भी हो रहा है, वह "शानदार" है और अमेरिका अपनी भावी रणनीति को लेकर पूरी तरह तैयार है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP