रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रेप में असफल होने पर 6 साल की बच्ची के यौनांग में रॉड डाला

C

CG Khabar

10 दिस. 2025, 08:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

रेप
रेप

राजकोट । डेस्क: गुजरात के राजकोट में 6 साल की एक बच्ची के साथ शारीरिक क्रूरता की घटना ने सनसनी मचा दी है. आरोप है कि दुष्कर्म करने में असफल रहने पर आरोपी ने बच्ची के निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी. बच्ची इस समय अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है. पुलिस ने कई स्थानों पर तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 4 दिसंबर को हुई थी. पीड़िता के माता-पिता किसान हैं और उस दिन वे काम पर गए थे. 6 साल की यह बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी 35 वर्षीय एक युवक उसे उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की.

विज्ञापन


बच्ची ने खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश की, हाथ-पैर चलाए और जोर से चिल्लाई. आसपास के लोगों के आने के डर से आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया, लेकिन गुस्से में आकर उसने लोहे की रॉड ली और बच्ची के गुप्तांग में डालकर भाग गया.


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचाया. उसके माता-पिता को सूचना दी गई. बच्ची को गंभीर हालत में राजकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


गुजरात पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थीं. लगभग 100 लोगों से पूछताछ के बाद 9-10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची. गिरफ्तार व्यक्ति पेशे से ठेका मजदूर है. पुलिस यह पता लगा रही है कि वह गुजरात का निवासी है या किसी अन्य राज्य का. 


गुजरात पुलिस ने बताया है कि बच्ची और उसका परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है और रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात आया था. जांचकर्ताओं का मानना है कि इस घटना को केवल एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP