शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2025, 03:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

एसआई गिरफ्तार
एसआई गिरफ्तार

कोरबा। संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसीबी की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.


एएसआई ने बोलेरो वाहन को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी. 


केसला गांव निवासी पंचराम चौहान ने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी में की थी.


अपनी शिकायत में पंचराम ने बताया था कि कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा रात में उसके घर आए और उसके बोलेरो वाहन से डीजल चोरी होने का आरोप लगाया.


साथ ही वाहन को थाने ले जाने की धमकी दी. वाहन को थाने नहीं ले जाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की.


पंचराम ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो कुछ दिन में रुपए का इंतजाम करने की बात कहकर चला गया.


पंचराम ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. एसीबी की टीम ने मामले की पुष्टि कराई. मामला सही निकलने पर छापे की योजना बनाई. 


योजना के मुताबिक 5 अप्रैल को पंचराम 10 हजार रुपये की रिश्वत की रकम देने कोतवाली थाना पहुंचा.


उन्होंने थाने परिसर में ही एएसआई को रकम दी. उसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP