ओपन स्कूल 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित
ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है.
राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी किया.
इस बार दसवीं का कुल परीक्षा परिणाम 59.17 फीसदी और बारहवीं का परिणाम 69.73 प्रतिशत रहा.
छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट www.result.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
ओपन स्कूल परीक्षा में बालिकाओं ने एक बार फिर बाजी मारी है. 10वीं में बालकों का परीक्षा परिणाम 58.61 प्रतिशत रहा. जबकि बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 59.94 फीसदी रहा.
राज्य ओपन स्कूल के मुताबिक 10वीं में कुल 37,589 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था.
इनमें से 35,579 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. इनमें से 10 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से फिलहाल रोका गया है.
वहीं 12वीं कक्षा में 43,898 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 42137 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 31 विद्यार्थियों का रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका गया है.