शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

माओवादी कमांडर ने पत्नी और बच्चे के साथ किया समर्पण

छत्तीसगढ़ माओवादी कमांडर ने पत्नी और बच्चे के साथ किया समर्पण

C

CG Khabar

03 मार्च 2025, 08:24 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ माओवादी कमांडर ने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ माओवादी कमांडर ने किया समर्पण

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक माओवादी कमांडर ने पत्नी और बच्चे के साथ आत्मसमर्पण किया है.  पुलिस के अनुसार उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस ने दावा किया है कि वह कई हत्याओं और बड़ी वारदातों में शामिल रहा है.


समर्पण करने वाला माओवादी दिनेश मोडियम बीजापुर के पेद्दाकोरमा का रहने वाला है. 


उसे कम उम्र में ही माओवादी अपने साथ लेकर चले गए थे. तब से वह माओवादियों के लिए काम कर रहा था. 


एंबुश लगाना और आईईडी प्लांट करने का वह मास्टरमाइंड था. 


इसके अलावा वह एके-47, इंसास और एसएलआर जैसे हथियार भी चलाता था.


बीजापुर जिले में हुई अधिकांश माओवादी घटनाओं में वह शामिल था. 


उसके काम और मेहनत को देखकर बड़े माओवादियों ने उसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव बनाया था. 


उसके बाद डीवीसीएम कैडर का जिम्मा भी दिया था. 


दिनेश नक्सल संगठन के हार्डकोर माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा, बटालियन नंबर 1 का कमांडर देवा, दामोदर, सुजाता, विकास जैसे बड़े माओवादियों के साथ काम कर चुका है. 


पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों का दबाव माओवादियों पर लगातार बढ़ता जा रहा है. 


साथ ही एनकाउंटर का भी डर था. जिसके चलते दिनेश ने पत्नी और बच्चे के साथ समर्पण किया है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP