15 हजार रिश्वत लेते खरसिया रेंजर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 15 हजार रिश्वत लेते खरसिया रेंजर गिरफ्तार
रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया रेंजर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
रेंजर ने वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए सरपंच से 15 हजार रुपए की मांग की थी.
खरसिया रेंज के ग्राम पंचायत खड़गांव के सरपंच बजरंग सिदार को गांव में पीएम आवास के लिए जमीन की जरूरत थी.
इसके लिए उसने कलेक्टर को आवेदन लिखकर जमीन की मांग की थी.
जिस पर कलेक्टर ने वन विभाग को नक्शा बनाकर रिपोर्ट देने को कहा था.
लेकिन रेंजर टीपी वस्त्राकार ने वन भूमि को आबादी भूमि घोषित करने के लिए सरपंच से 25 हजार रुपए की मांग की गई थी.
उसके बाद 15 हजार रुपए पर बात फाइनल हुई थी.
सरपंच ने इसकी शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी थी.
एसीबी ने इसका सत्यापन कराया तो मामला सही पाया गया. इसके बाद छापेमारी के लिए योजना बनाई गई.
शुक्रवार को रुपए देने का समय तय किया गया. आज 15 हजार रुपए रिश्वत देने सरपंच रेस्ट हाउस पहुंचा.
उसी समय एसीबी की टीम रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.
बताया गया कि ताम्रध्वज वस्त्राकार कुछ दिनों पहले ही धरमजयगढ वनमंड़ल से तबादला पर रायगढ़ वनमंड़ल के खरसिया रेंज में आया था.