रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महाकुंभ में फिर लगी आग

प्रयागराग महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लग गई

C

CG Khabar

15 फ़र. 2025, 01:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 5

महाकुंभ में फिर लगी आग

प्रयागराज | संवाददताः प्रयागराग महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लगने की घटना सामने आई है.  आग से सेक्टर 18 और 19 में कई पंडाल जलकर खाक हो गए. 


आग लगने की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई. 

विज्ञापन


जिससे आग पर तत्काल काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है. 


आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है.


शनिवार को मेले में जबरदस्त भीड़ के चलते दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हुई. 


कई टेंट आग में जल गए हैं. भीड़ को मौके से हटाया गया है. महाकुंभ में आग लगने की यह चौथी घटना है.


इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगी थी. जिसमें 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे. 


वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर-19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी.


गीता प्रेस कैंप में यह आग लगी थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जल गए थे. 


 कुछ दिन पहले सेक्टर-18 में भी आग लगी थी. आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल कर्मी पहुंचे तक तक 20 से 22 पंडाल जल चुके थे.


महाकुंभ में 9 फरवरी की रात को भी आग लगी थी. यह आग सेक्टर-23 में लगी थी. आग लगने की वजह गैस सिलेंडर को बताया गया था. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP