शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

नाप तौल विभाग की महिला निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ नाप तौल विभाग की महिला नरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

C

CG Khabar

24 फ़र. 2025, 12:40 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

महिला नरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
महिला नरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने नाप तौल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. नगर के पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर महिला निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है.


रायगढ़ में संचालित एक पेट्रोल पंप में नापतौल में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. 


इस मामले में नापतौल विभाग ने कार्रवाई की थी. 


इस मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा ने 18 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. 


पेट्रोल पंप संचालक अमर अग्रवाल पहले ही 10 हजार रुपए दे चुका था. 


दूसरी किश्त में शेष 8 हजार रुपए देने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया था. 


लेकिन पंप संचालक ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी. एसीबी की टीम ने जांच पड़ताल की तो मामला सही निकला. 


इसके बाद योजना के तहत आज रिश्वत देने के लिए पंप संचालक को नाप तौल विभाग भेजा गया. 


उसी दौरान एसीबी की टीम ने दबिश दी और महिला निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. 


बताया गया कि उक्त महिला अधिकारी विगत 8 साल से यहीं पर पदस्थ हैं. 


इस बीच उनका तबादला भी हुआ लेकिन वह वापस लौटकर यहीं आ गई थी.   
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP