बीजापुर में मुठभेड़, तीन माओवादी मारे गए
बीजापुर में मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है.
बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की सयुंक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी .
पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.
इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों के मारे जाने का पुलिस ने दावा किया है.
तीनों संदिग्ध माओवादियों के शवों के साथ ही हथियार भी बरामद किए गए हैं.
दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा में स्थित इस इलाके को सुरक्षाबलों के करीब 400 जवानों ने घेर रखा है.
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में अम्बेली ब्लास्ट के मास्टर माईंड माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर ACM अनिल पूनेम के मारे जाने का दावा किया है. मारे गये माओवादी पर 05.00 लाख का इनाम घोषित था.
दो संदिग्ध माओवादियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है.
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है और मुठभेड़ खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जायेगी.
आपको बता दें यह मुठभेड़ ऐसे समय हो रही है जब माओवादियों और सरकार के बीच शांतिवार्ता को लेकर बयानबाजी चल रही है.