शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बोधघाट परियोजना के विरोध में बस्तर के 56 गांव

C

CG Khabar

10 जून 2026, 01:03 AM 3 मिनट में पढ़ें 19

बोधघाट परियोजना का विरोध
बोधघाट परियोजना का विरोध

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में दशकों पुरानी और विवादित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर एक बार फिर जन-आक्रोश भड़क उठा है. परियोजना क्षेत्र में हाल ही में शुरू हुए सर्वे काम के बाद से प्रभावित गांवों में अपनी जमीन और संस्कृति खोने का डर बैठ गया है. इसी विरोध के चलते हर्राकोडेर गांव में प्रभावित ग्रामीणों, स्थानीय सरपंचों और 'बोधघाट बचाओ संघर्ष समिति' के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. 


इस बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से पुरखों की जमीन न देने का संकल्प लेते हुए सरकार के इस कदम के खिलाफ हुंकार भरी है. ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि उनकी आजीविका, जंगल, खेती और सांस्कृतिक पहचान इसी धरा से जुड़ी है, इसलिए बिना जन-सहमति के यहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा.

विज्ञापन


आंदोलन को धार देने के लिए अब आगामी 14 जून को एक और बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा और रणनीति तैयार की जाएगी. इसके बाद हितालकूडूम गांव में एक विशाल जनसभा का आयोजन करने की तैयारी है, जिसमें हजारों आदिवासियों और ग्रामीणों के जुटने की उम्मीद है. 


संघर्ष समिति का प्रयास है कि सभी प्रभावित गांवों को एक मंच पर लाकर इस परियोजना के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए. बता दें कि इस प्रस्तावित बांध के कारण दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर और नारायणपुर जिलों की 18 पंचायतों के कुल 56 गांव सीधे या परोक्ष रूप से डूब क्षेत्र और विस्थापन के प्रभाव में आ सकते हैं.


गौरतलब है कि इंद्रावती नदी पर बनने वाली इस परियोजना का इतिहास करीब 1970 के दशक से जुड़ा है. भारी जनविरोध, पर्यावरण को नुकसान और बड़े पैमाने पर विस्थापन की आशंकाओं के चलते यह योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में थी. 


हालांकि, अब राज्य सरकार इसे नए कलेवर में धरातल पर उतारने की कोशिश कर रही है. सरकार के मुताबिक, यह बहुउद्देशीय परियोजना बस्तर की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को बदलकर उसे आत्मनिर्भर बनाएगी.


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से 125 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और सालाना लगभग 4,824 टन मछली उत्पादन का लक्ष्य है. इसके अलावा, खरीफ और रबी सीजन में 3,78,475 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 49 मिलियन घनमीटर पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा. 


इतना ही नहीं, इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट के जरिए कांकेर जिले की 50 हजार हेक्टेयर समेत कुल 3 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सींचने की योजना तैयार की गई है. सरकार भले ही इसे विकास का बड़ा जरिया मान रही हो, लेकिन स्थानीय आदिवासियों के विरोध ने इसके सामने एक बार फिर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

22 घंटे पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

एक दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP