खेल मैदान में भी ऑपरेशन सिन्दूर,परिणाम वही- भारत विजयी: पीएम मोदी
नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. बधाई देते हुए उन्होंने 'ऑपरेशन सिन्दूर' का जिक्र किया. रोमांचक मुकाबले के बाद पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप अपने नाम किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं और 'ऑपरेशन सिन्दूर' का उल्लेख किया.
रविवार रात को मैच खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "खेल के मैदान में भी ऑपरेशन सिन्दूर." उन्होंने आगे लिखा, "परिणाम वही- भारत विजयी." पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने इस तरह देश के खिलाड़ियों की जीत के लिए बधाई दी.
अंत में उन्होंने लिखा, "हमारे क्रिकेटरों को शुभकामनाएं."
उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' चलाकर पाकिस्तान में जवाबी कार्रवाई की थी. केंद्र सरकार ने इस अभियान में भारत की सफलता का दावा किया था.
रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 147 रनों पर ढेर हो गया था. जवाब में भारत ने पांच विकेट शेष रहते जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए. इसके बाद 'ऑपरेशन सिन्दूर' की याद दिलाते हुए नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी.
#OperationSindoor on the games field.
Outcome is the same - India wins!
Congrats to our cricketers.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025