रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

चीन में आय और उपभोग में बढ़ोतरी, गांवों ने शहरों को पीछे छोड़ा

C

CG Khabar

19 जन. 2026, 07:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

चीन की मुद्रा
चीन की मुद्रा

बीजिंग । डेस्क: चीन में 2025 के दौरान आर्थिक सुधार के बीच लोगों की आय में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश की प्रति व्यक्ति उपलब्ध आय 43,377 युआन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में नाममात्र आधार पर 5 प्रतिशत अधिक है.


आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में देशभर में प्रति व्यक्ति औसत (मीडियन) उपलब्ध आय 36,231 युआन दर्ज की गई, जिसमें सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय में शहरी इलाकों की तुलना में अधिक तेजी देखने को मिली. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति उपलब्ध आय 5.8 प्रतिशत बढ़ी, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह वृद्धि 4.3 प्रतिशत रही.


उपभोग के मोर्चे पर भी सकारात्मक रुझान सामने आया है. 2025 में चीन का प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय 29,476 युआन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है. 


खास बात यह रही कि सेवाओं पर होने वाला खर्च 4.5 प्रतिशत बढ़ा और कुल प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय में इसकी हिस्सेदारी 46.1 प्रतिशत तक पहुंच गई.


एनबीएस के अनुसार, चीन की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 2025 में 5 प्रतिशत रही, जो सरकार द्वारा तय किए गए लगभग 5 प्रतिशत के वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप है. यह आंकड़े चीन की अर्थव्यवस्था में स्थिरता और उपभोग आधारित वृद्धि की ओर इशारा करते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP