रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने मणिपुर हमले की निंदा की

C

CG Khabar

20 सित. 2025, 03:02 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए. इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के राइफलमैन रंजीत सिंह कश्यप और नायब सूबेदार श्याम गुरुंग शहीद हुए. यह हमला उस समय हुआ जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे.


मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है. इसमें छत्तीसगढ़ के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. मैं शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा करता हूँ. उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के लिए प्रेरित करता है."

विज्ञापन


मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है. इसमें छत्तीसगढ़ के वीर सपूत राइफलमैन जीडी कशव सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।


मैं शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा करता हूँ.


उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और…


- Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 20, 2025

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP