शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर में सहायक आयुक्त और डीएफओ के घर ACB और EOW का छापा

C

CG Khabar

09 मार्च 2025, 05:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

छापा
छापा

जगदलपुर | संवाददाता : बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने कई जगहों पर छापा मारा है. रविवार की सुबह से ही छापामारी का सिलसिला शुरु हुआ.


सूत्रों के अनुसार बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित मकान में एसीबी की टीम पहुंची. इसके अलावा उनके दो रिश्तेदार के घर बैलाबाजार और धरमपुरा के एक और मकान में भी पहुंची टीम ने छापा मारा.


टीम के कुछ सदस्यों ने सुकमा के डीएफओ अशोक पटेल के घर तड़के दबिश दी. जिस समय टीम उनके घर पहुंची, अधिकांश सदस्य सो रहे थे.


इधर सुकमा जिले के कई ठिकानों में भी एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने छापा मारा. 


आरंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सुकमा जिले के कोंटा निवासी शिक्षक व संकुल समन्वयक भानुप्रताप चौहान और छिंदगढ़ के निवासी शिक्षक व पूर्व डीएमसी बबलू चौहान के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी पहुंचे और जांच शुरु की.


हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीम को अब तक क्या कुछ मिला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP