दाल की ख़रीदी भी एमएसपी पर- शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली | डेस्क: अब तुअर, मसूर और उड़द को एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदा जाएगा. इसके लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के इस फ़ैसले की जानकारी दी.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अनुमति दे दी है. तुअर दाल की ख़रीदारी का काम चल रहा है. आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में नेफेड और एनसीसीएफ के ज़रिए दालों की ख़रीदारी जारी है. मैं दूसरे राज्यों से भी ”
उन्होंने कहा, “चना, सरसों और मसूर की ख़रीद भी पीएम आशा योजना के अंतर्गत की जाएगी. हमने अलग-अलग राज्यों के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात को सरसों की ख़रीद के लिए मंजूरी दी है.”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “तमिलनाडु में खोपरा की ख़रीद को भी मंजूरी दी गई है. किसानों का पंजीकरण सरल बनाने के लिए हमने नेफे़ड और एनसीसीएफ़ पोर्टलों का उपयोग सुनिश्चित किया है.”
उन्होंने कहा, “मैं सभी राज्यों से अपील करता हूं कि किसानों को तुअर, मसूर और उड़द के उचित दाम मिल सकें, इसके लिए वे प्रभावी और पारदर्शी ख़रीद की व्यवस्था करें.”