रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

लेखिका मधु किश्वर पर FIR दर्ज

C

CG Khabar

21 अप्रै. 2026, 09:07 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

मधु किश्वर
मधु किश्वर

चंडीगढ़ । डेस्क: प्रसिद्ध लेखिका मधु किश्वर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जाली और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. 


पुलिस की एक टीम मंगलवार को इस मामले में नोटिस देने के लिए उनके दिल्ली स्थित कार्यालय भी पहुंची.

विज्ञापन


यह कार्रवाई शहर के एक निवासी की शिकायत के बाद की गई है. पुलिस ने मधु किश्वर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 336 (1) (जालसाजी) और 356 (मानहानि) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 


इससे पहले मधु किश्वर ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि पुलिस टीम सोमवार देर रात उन्हें नोटिस देने पहुंची थी. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.


गौरतलब है कि मोदीनामा किताब लिख कर चर्चा में आई मधु किश्वर नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक रही हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. खास तौर पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं को लेकर उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाए थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP