मंगल, 20 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांग्रेस ने उठाया मतदाता सूची से 'गलत' नाम हटाने का मुद्दा, प्रक्रिया रोकने की मांग

दिल्ली के ओखला में हुए एक पब्लिक ऑडिट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. पार्टी ने इसे गैर-संवैधानिक बताते हुए सूची सुधार की मांग की है.

C

CG Khabar

20 अक्टू. 2026, 01:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: चुनावी मतदाता सूचियों में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूचियों से वैध मतदाताओं के नाम अनुचित तरीके से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र के केवल दो पोलिंग बूथों में चलाए गए नागरिक समाज के एक सार्वजनिक ऑडिट में कम से कम 100 ऐसे मतदाता मिले, जिन्हें गलत तरीके से 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट' (ASDD) श्रेणी में डाल दिया गया था.

जयराम रमेश का आरोप है कि पूरे देश में अनुपस्थित और स्थानांतरित (Shifted and Absent) श्रेणियों के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें से कई वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल कैंप लगाने और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के घर-घर जाने के दावे जमीनी स्तर पर असरदार साबित नहीं हो रहे हैं और कई प्रभावित लोगों को उनके नाम हटाए जाने की जानकारी ही नहीं है.

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के भीतर भी SIR प्रक्रिया को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विचारों में अंतर था. 

हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि बहु-सदस्यीय निकाय में अलग-अलग विचार विचार-विमर्श का हिस्सा होते हैं और आयोग के सभी आदेश पूरी तरह से कानूनी और वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत जारी किए जाते हैं. कांग्रेस ने मांग की है कि इस प्रक्रिया को फ्रीज किया जाए और जिन भी वैध नागरिकों के नाम सूची से हटे हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डोनाल्ड ट्रंप-नेेतन्याहू
देश-विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को दिया पूर्ण समर्थन, गहराया ईरान युद्ध का संकट

एक घंटा पहले

मॉरीशस में कर्फ्यू
देश-विदेश

मॉरीशस: रात का कर्फ्यू समाप्त, स्कूल खुले और जनजीवन पटरी पर

एक घंटा पहले

 लूला दा सिल्वा-फ्लेवियो बोल्सोनारो
देश-विदेश

ब्राजील: Meta पर चुनावी अदालत ने दैनिक जुर्माना बढ़ाकर 2 लाख डॉलर किया

एक घंटा पहले

फ्रांस के राष्ट्रपति
देश-विदेश

कक्षाओं की बदहाली से शुरू हुआ आक्रोश बना यूरोपीय महाद्वीप का युवा आंदोलन

2 घंटे पहले

फ्रांस में कर्फ्यू
देश-विदेश

हिंसा की आग में झुलसा फ्रांस: कई प्रमुख शहरों में कर्फ्यू लागू, सेना तैनात करने की मांग

2 घंटे पहले

लालकृष्ण आडवाणी
देश-विदेश

लाल कृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार, दिल्ली के अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP