रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

NMDC परिसर में आगजनी: पोकलैंड मालिक ने जताई नक्सली पैटर्न की आशंका

C

CG Khabar

11 अग. 2026, 06:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 45

NMDC में आगजनी
NMDC में आगजनी

जगदलपुर । संवाददाता: बैलाडीला की पहाड़ी संख्या 7 स्थित एनएमडीसी (NMDC) परिसर में बीती देर रात हुई भीषण आगजनी की घटना में नए और चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. कल्पतरु कंपनी के कार्यस्थल पर खड़ी पोकलैंड मशीन और क्रेन को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था. जिसमें दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए.


'हमले का तरीका नक्सली पैटर्न जैसा'- वाहन मालिक


घटना के बाद पोकलैंड मशीन के मालिक से जब बातचीत की गई, तो उन्होंने अंदेशा जताया कि वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया है, वह पूरी तरह से 'नक्सली पैटर्न' से मिलता-जुलता है. अचानक आकर मशीनों को निशाना बनाना और पलक झपकते ही गायब हो जाना किसी संगठित साजिश या शांत पड़े नक्सलियों की अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की सोची-समझी रणनीति की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन


हेलमेट में कीचड़-पानी भरकर आग बुझाते रहे गार्ड


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त मौके पर केवल दो सुरक्षा गार्ड मौजूद थे. अचानक भड़की आग और विकराल लपटों को देखकर गार्ड्स के पास कोई तात्कालिक साधन उपलब्ध नहीं था. बेबसी की हालत में दोनों गार्ड अपने हेलमेट के सहारे आसपास मौजूद कीचड़ और पानी को उठाकर आग बुझाने की नाकाम कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनकी हर कोशिश असफल साबित हुई और देखते ही देखते करोड़ों की मशीनरी जलकर स्वाहा हो गई.


जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा बल


क्षेत्र में लंबे समय बाद हुई इस अचानक वारदात से औद्योगिक इकाइयों और ठेका कंपनियों में भारी भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शी गार्डों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर हर कोण से मामले की जांच की जा रही है.


जीतेन्द्र खुटे एडिसनल एसपी ने बताया जहां आगजनी हुयी है उस जगह और अन्य लोगो से पूछताज जारी है पड़ताल के बाद ही पुलिस स्पष्ट रूप से आगजनी किसने और क्यों लगाई सामने आएगी फिलहाल ये नक्सली घटना नहीं है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

9 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP