खेल

राष्ट्रमंडल खेल: भारत पांचवें स्थान पर

ग्लासगो | खेल डेस्क: ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 6 स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में 5वें स्थान पर है. वहीं, आस्ट्रेलिया ने 26 स्वर्ण सहित कुल 73 पदक हासिल किए हैं और वह तालिका में सबसे ऊपर है. आस्ट्रेलिया ने 21 रजत और 26 कांस्य पदक भी जीते हैं.

इंग्लैंड 23 स्वर्ण के साथ दूसरे जबकि मेजबान स्कॉटलैंड 11 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे पायदान पर है.

भारत के हाथ अब तक कुल 22 पदक आए हैं. भारत ने छह स्वर्ण के साथ अभी तक नौ रजत और सात कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है.

कनाडा सात स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीत चौथे स्थान पर है.

पदक तालिका :

1. आस्ट्रेलिया : 26 स्वर्ण, 21 रजत, 26 कांस्य कुल 73 पदक

2. इंग्लैंड : 23 स्वर्ण, 17 रजत, 17 कांस्य कुल 57 पदक

3. स्कॉटलैंड : 11 स्वर्ण, 8 रजत, 11 कांस्य कुल 29 पदक

4. कनाडा : 7 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य कुल 18 पदक

5. भारत : 6 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य कुल 22 पदक

6. न्यूजीलैंड : 6 स्वर्ण, 5 रजत, 10 कांस्य कुल 21 पदक

7. दक्षिण अफ्रीका : 5 स्वर्ण, 5 रजत, 8 कांस्य कुल 16 पदक

8. वेल्स : 2 स्वर्ण, 8 रजत, 8 कांस्य कुल 18 पदक

9. नाइजीरिया : 2 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य कुल 6 पदक

10. केन्या : 2 स्वर्ण, 3 रजत कुल 5 पदक

error: Content is protected !!