ताज़ा खबर

एक्जिट पोल- 4 राज्यों में भाजपा

नई दिल्ली | संवाददाता: एक्जिट पोल के अऩुसार BJP को बढ़त मिलती दिख रही है.
पांच राज्यों को लेकर सामने आये एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती नज़र आ रही है. इन एक्जिट पोल की मानें तो पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी, जबकि एक राज्य पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार बना सकती है.

एनडीटीवी के पोल्स ऑफ पोल्स की मानें तो उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 193 सीटें, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 120 और बीएसपी को 78 सीट मिलने की संभावना है. इसी तरह इंडिया न्यूज ने एमआरसी के साथ किये सर्वे के बाद भाजपा को 185, सपा और कांग्रेस गठबंधन को 120, बसपा को 90 और अन्य को 8 सीटें दी हैं. टाइम्‍स नाऊ और वीएमआर ने भाजपा को 190-210 सीटें दी हैं, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 110-130, बसपा को 57-74 सीटें और अन्य को आठ सीटें मिलने की संभावना जताई है.

इसी तरह उत्तराखंड में एनडीटीवी ने अपने पोल ऑफ पोल्‍स में भाजपा को 42, कांग्रेस को 24 और अन्‍य को चार सीटें दी हैं. यहां इंडिया टीवी और सी वोटर ने भाजपा को 29-35, कांग्रेस को 29-35 और अन्य को 2-9 सीटें मिलने की संभावना जताई है. न्यूज 24 और टूडे चाणक्य ने भाजपा को 53, कांग्रेस को 15 और अन्य को 2 सीटे दी हैं. इंडिया टूडे और एक्सिस ने यहां भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21 और अन्य को 2-6 सीटें दी हैं.

पंजाब में एनडीटीवी ने कांग्रेस को 60, आप पार्टी को 50 और अकाली गठबंधन को 6 सीटे दी हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस के ने यहां कांग्रेस को 62-71 सीटें, आप को 42-51 सीटें, अकाली गठबंधन को 4-7 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें दी हैं. इंडिया न्यूज और एमआरसी ने पंजाब में कांग्रेस और आप पार्टी को 55-55 सीटें दी हैं, जबकि अकाली गठबंधन को 7 सीटें दी हैं.

error: Content is protected !!