छत्तीसगढ़राष्ट्र

यहां चलता है माओवाद का सिक्का

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग को माओवाद से मुक्त होने का दावा करने वालों की कोई कमी नहीं है. लेकिन देश के गृह मंत्रालय का दावा है कि इस इलाके के तीन ज़िले अभी भी देश के उन खतरनाक ज़िलों में शामिल हैं, जहां माओवादी समस्या है.

इन तीन ज़िलों में कोरिया, बलरामपुर और सरगुजा शामिल हैं. केंद्र सरकार की माओवाद प्रभावित राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ के 16 ज़िले शामिल हैं. इन ज़िलों को माओवादियों से लड़ने के लिये विशेष अनदान तो मिलता ही है, इसके अलावा दूसरी सुविधायें भी इन्हें मिलती हैं.

गृह मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में 10 राज्यों के 106 ज़िले माओवाद प्रभावित हैं. इन माओवाद प्रभावित ज़िलों के नाम इस तरह हैं-

आन्ध्र प्रदेश
1.अनंतपुर, 2.पश्चिम गोदावरी, 3.गुंटूर 4.कुरनूल, 5.प्रकासम, 6.श्रीकाकुलम, 7.विशाखापत्तनम 8.विजियानगरम

तेलंगाना
9.अदिलाबाद 10.करीमनगर 11.खम्माम 12.मेदक 13.महबूबनगर 14.नलगोंडा 15.वारंगल 16.निजामाबाद

बिहार
17.अरवल 18.औरंगाबाद 19.भोजपुर 20.पश्चिम चंपारन 21.गया 22.जमुई 23.जहानाबाद 24.कैमूर 25.मुंगेर 26.नालंदा 27.नवादा 28.पटना 29.रोहतास 30.सीतामढ़ी 31.पश्चिम चंपारन 32.मुजफ्फरपुर 33.शिवहर 34.वैशाली 35.बांका 36.लखीसराय 37.बेगूसराय 38.खगड़िया

छत्तीसगढ़
39.बस्तर 40.बीजापुर 41.दंतेवाड़ा 42.जशपुर 43.कांकेर 44.कोरिया (बैकुंठपुर) 45.नारायणपुर 46.राजनंदगांव 47.सरगुजा 48.धमतरी 49.महासमुंद 50.गरियाबंद 51.बलोद 52.सुकमा 53.कोंडागांव 54.बलरामपुर

झारखंड
55.बोकारो 56.चतरा 57.धनबाद 58.पूर्वी सिंहभूम 59.गढ़वा 60.गिरिडीह 61.गुमला 62.हजारीबाग 63.कोडरमा
64.लातेहार 65.लोहरदगा 66.पलामू 67.रांची 68.सिमडेगा 69.सरायकेला-खरसवान 70.पश्चिम सिंहभूम 71.खूंटी
72.रामगढ़ 73.दुमका 74.देवघर 75.पाकुड़

मध्य प्रदेश
76.बालाघाट

महाराष्ट्र
77.चंद्रपुर 78.गढ़चिरोली 79.गोंदिया 80.अहेरी

ओडिशा
81.गजपति 82.गंजाम 83.क्योंझर 84.कोरापुट 85.मलकानगिरि 86.मयूरभंज 87.नवरंगपुर 88.रायगढ़ा
89.संबलपुर 90.सुंदरगढ़ 91.नयागढ़ 92.कंधमाल 93.देवगढ़ 94.जैपुर 95.धेनकनाल 96.कालाहांडी 97.नुआपाड़ा 98.बरगढ़ 99.बोलांगीर

उत्तर प्रदेश
100.चंदौली 101.मिर्जापुर 102.सोनभद्र

पश्चिम बंगाल
103.बांकुड़ा 104.पश्चिम मिदनापुर 105.पुरुलिया 106.बीरभूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!