छत्तीसगढ़

वन विभाग में अफसरों के तबादले

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों की पदोन्नति और 14 अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं. वन विभाग द्वारा आज शाम यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविन्द अनिल बोआज को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के असंवर्गीय पद पर पदोन्नत करते हुए उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम रायपुर में पदस्थ किया गया है. मुख्य वन संरक्षक ए.के.द्विवेदी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक व्ही.श्रीनिवासराव को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है. उनकी पदस्थापनाएं वन मुख्यालय में की गई है.

अन्य 14 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेशों के तहत वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में पदस्थ आर.के.टम्टा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अपर मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) रायपुर, के.सी.बेवर्ता को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रायपुर, मुदित कुमार सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) रायपुर तथा के.सुब्रमणियम अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और अध्यक्ष व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर के अनुश्रवण एवं मूल्याकन संबंधी कार्यभार से मुक्त किया गया है.

सुब्रमणियम के पास व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर का कार्यभार पूर्ववत रहेगा. भारतीय वन सेवा के शैलेन्द्र कुमार सिंह को क्षेत्रीय महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर से मुख्य वन संरक्षक एवं परियोजना संचालक, अचानकमार टाईगर रिजर्व बिलासपुर, जयसिंह म्हसके वन संरक्षक (समन्वय) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक को मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर, आशीष कुमार भट्ट विशेष सचिव वन को मुख्य वन संरक्षक एवं परियोजना संचालक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व रायपुर, व्ही.रामाराव, क्षेत्रीय संचालक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व जगदलपुर को मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं परियोजना संचालक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व जगदलपुर और टी.के.झा को वन संरक्षक (संरक्षण) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, रायपुर को मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना बिलासपुर में पदस्थ किया गया है.

राकेश चतुर्वेदी, वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्रीय संचालक उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व रायपुर को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर, कौशलेन्द्र कुमार वन संरक्षक कार्य आयोजना बिलासपुर को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, रायपुर, ए.के.तिवारी वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्रीय संचालक अचानकमार टाईगर रिजर्व, बिलासपुर को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर और अनिल कुमार साहू तत्कालीन वन संरक्षक बिलासपुर को विशेष सचिव वन विभाग मंत्रालय में पदस्थ किया गया है.

error: Content is protected !!