छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में कई सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर सुधरा लेकिन…

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को 11 में से 10 सीटों पर भले पराजय का सामना करना पड़ा हो लेकिन पिछले कुछ साल के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि कई सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर पहले की तुलना में बेहतर हुआ है.

हालांकि ये वोट शेयर इतना बेहतर नहीं हो पाया कि चुनाव में जीत हासिल हो पाए.

इसके उलट कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी साल दर साल और कमज़ोर होती चली गई. इन सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर घटता गया.

सर्वाधिक बुरा हाल राजधानी रायपुर का हुआ, जहां भाजपा का ग्राफ़ साल-दर साल बढ़ता चला गया और कांग्रेस का वोट शेयर लगातार कम होता चला गया.

2009 में भाजपा को 49.2 फ़ीसदी वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 41.4 फीसदी. लेकिन 2014 में भाजपा को वोट प्रतिशत बढ़ कर 52.4 हो गया वहीं कांग्रेस घट कर 38.6 फीसदी पर पहुंच गई.

2019 के चुनाव में भाजपा के सुनील सोनी 60 फ़ीसदी वोट पाने में सफल रहे, वहीं कांग्रेस के प्रमोद दुबे का वोट प्रतिशत सरक कर 35 फ़ीसदी पर जा पहुंचा.

ताज़ा चुनाव में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने 66.19 फ़ीसदी वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस के विकास उपाध्याय मात्र 29.94 वोट हासिल कर पाए.

बस्तर

वर्षभाजपाकांग्रेस
202445.5%40.02%
201941.5%51.4%
201452.8%35.8%
200944.2%26.4%

कांकेर

वर्षभाजपाकांग्रेस
202447.23%47.08%
201947.1%46.5%
201457.7%42.3%
200946%43.4%

दुर्ग

वर्षभाजपाकांग्रेस
202462%33.59%
201961.2%32.9%
201444.0%45.4%
200931.3%30.2%

महासमुंद

वर्षभाजपाकांग्रेस
202453.06%42.09%
201950.4%43%
201444.5%44.4%
200947.8%41.2%

राजनांदगांव

वर्षभाजपाकांग्रेस
202449.25%46.18%
201950.7%42.1%
201454.6%34.6%
200952.7%38.4%

रायगढ़

वर्षभाजपाकांग्रेस
202455.63%39.08%
201948.8%43.9%
201453.2%35.8%
200947.4%41.5%

जांजगीर-चांपा

वर्षभाजपाकांग्रेस
202448.71%44.4%
201945.9%39.2%
201448.3%32.0%
200941%29.1%

बिलासपुर

वर्षभाजपाकांग्रेस
202453.21%41.2%
201952.7%40.9%
201451.5%35.3%
200945.2%42.6%

कोरबा

वर्षभाजपाकांग्रेस
202443%46.53
201943.7%46.0%
201441.7%41.3%
200939.4%42.2%

सरगुजा

वर्षभाजपाकांग्रेस
202449.01%44.55%
201951.8%39.5%
201449.3%36.9%
200951.7%31.9%

error: Content is protected !!