छत्तीसगढ़

12वीं पास के हवाले छत्तीसगढ़ मंत्रालय

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ का मंत्रालय 12वीं पास अधिकारी संभाल रहे हैं. राज्य के मंत्रालय में पदस्थ कुल 7 उप सचिव में से सभी हायर सेकेंडरी पास हैं. यहां तक कि कुल 42 अवर सचिवों में से 26 अवर सचिव भी हायर सेकेंडरी पास हैं. इन 12वीं पास उप सचिवों और अवर सचिवों में से कई के पास तो तकनीकी शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग और गृह जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी है.

सीजीखबर के पास जो सूची उपलब्ध है, उसे छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव तीरथ प्रसाद लड़िया ने 11 जुलाई को जारी किया है और दिलचस्प ये है कि श्री लड़िया की शैक्षणिक योग्यता भी हायर सेकेंडरी है. जाहिर है, इनमें से अधिकांश को उनके अनुभव का लाभ देते हुये इन पदों पर नियुक्त किया गया है.

हायर सेकेंडरी पास इन महत्वपूर्ण अधिकारियों की सूची इस प्रकार है-

उप सचिव विभाग
  1. श्रीमती अमृता बेक
विज्ञान प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा एवं जनशक्ति
  1. रेजीना टोप्पो
ग्रामोद्योग
  1. याकूब खेस्स
जल संसाधन
  1. एम एम मिंज
नगरीय प्रशासन, लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  1. पारस नाथ राम
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
  1. जीआर मालवीय
श्रम
  1. एस के चौधरी
उच्च शिक्षा
अवर सचिव विभाग
  1. सहतरुलाल आदिले
चिकित्सा शिक्षा
  1. एन डी कुंदानी
श्रम
  1. प्रभुदयाल पुरविया
गृह
  1. भगवान सिंह कुशवाहा
सामान्य प्रशासन
  1. के एस गुर्जर
ऊर्जा
  1. आर के स्वस्तिक
राजभवन
  1. सुरेश के तिवारी
तकनीकी शिक्षा
  1. बाबूलाल सोनी
सामान्य प्रशासन
  1. जयनारायणअवस्थी
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
  1. पुनीत कुमार जोशी
मुख्यमंत्री सचिवालय
  1. मुकुंद गजभिये
सामान्य प्रशासन
  1. गोपाल सिंह
खाद्य नागरिक आपूर्ति व उप संरक्षण
  1. जेवियर केरकेट्टा
महिला एवं बाल विकास
  1. अरुण कुमार सिंह
कृषि, सहकारिता
  1. अब्बास ख़ान
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विमानन
  1. दुर्गा देवांगन
पर्यटन एवं संस्कृति
  1. आर सी लेवे
खेल एवं युवा कल्याण
  1. वाईपी दुपारे
राजस्व विभाग
  1. सहनलाल नर्रे
ग्रामोद्योग
  1. सुरेंद्र सिंह बाघे
वन विभाग
  1. एमरेंसिया खेस्स
आदिम जाति एवं अनु जाति
  1. एसएन नामदेव
योजना, आर्थिक सांख्यिकी
  1. एस एल मंडलोई
संसदीय कार्य
  1. राजेश कुमार नारद
जल संसाधन
  1. तीरथ प्रसाद लडिया
सामान्य प्रशासन
  1. अरजलाल
सामान्य प्रशासन विभाग
error: Content is protected !!