राष्ट्र

महाराष्ट्र-हरियाणा में भाजपा बनाएगी सरकार: वेंकैया

नई दिल्ली | एजेंसी: भाजपा के वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले चुनावों के बाद दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी. नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा अपनी पूर्व सहयोगी शिवसेना के खिलाफ नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र में उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है.

भाजपा और शिवसेना के बीच 25 साल का गठबंधन पिछले महीने सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर टूट गया था.

गठबंधन तोड़ने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने के शिवसेना के आरोपों के बीच नायडू ने कहा, “हमने शिवसेना को पीठ में छुरा नहीं घोंपा और न ही गठबंधन तोड़ा.”

नायडू ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा और संसद में शिवसेना से अधिक सीटें होने के बावजूद महाराष्ट्र में अधिक सीटों की मांग नहीं की.

नायडू ने हरियाणा के बारे में कहा कि राज्य के लोग कांग्रेस की सरकार से आजिज आ चुके हैं और सरकार को बदलना चाहते हैं.

error: Content is protected !!