कलारचना

ऑस्कर, प्रियंका और लेबनानी परिधान

लॉस एंजेलिस | मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद के डिजाइन किए गए परिधान में रेड कार्पेट पर शिरकत की. प्रियंका ने यहां डोल्बी थियेटर में आयोजित 88वें एकेडमी अवार्ड्स समारोह में पुरस्कार भी दिया.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका रेड कार्पेट पर सफेद गाउन में नजर आईं.

प्रियंका ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी साझा की. उन्होंने समारोह में शिरकत करने से पहले लिखा, “आखिरी मिनट की तैयारी..शाही रथ में बैठने वाली राजकुमारी जैसा अनुभव हो रहा है.”

प्रियंका ने आगे लिखा, “हीरे एक लड़की के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं.”

error: Content is protected !!