राष्ट्र

वेतन मिला, MCD की हड़ताल समाप्त

नई दिल्ली | समाचार डेस्क: दिल्ली के सफाई कर्मचारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी. दिल्ली नगर निगम के तीनों निकायों के सफाई कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन मिलने के बाद न्यायाधीश जी.रोहिणी और न्यायाधीश जयंत नाथ की खंडपीठ ने सफाई कर्मचारियों हड़ताल समाप्त करने को कहा था.

कर्मचारियों की बकाया राशि के भुगतान पर फैसला बुधवार को होगा.

वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही हड़ताल समाप्त कर देंगे और काम पर लौट आएंगे.

खंडपीठ ने कहा, “सभी सफाई कर्मचारी अब हड़ताल समाप्त कर रहे हैं और वे तुरंत काम पर लौटेंगे.”

नगर निगम निकायों ने खंडपीठ को बताया कि सफाई कर्मचारियों के जनवरी तक के वेतन का भुगतान कर दिया गया है.

error: Content is protected !!