कलारचना

प्रियंका ने कैटरीना को पछाड़ा

मुंबई | मनोरंजन डेस्क: इस वर्ष प्रियंका चोपड़ा ने कैटरीना कैफ को पछाड़ कर ‘वल्र्डस सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन’ का खिताब हासिल कर लिया है. ब्रिटेन के एक समाचारपत्र की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ‘वल्र्डस सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन’ का खिताब दिया गया है. प्रियंका ने इस उपलब्धि पर अपने प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया है. ‘ईस्टर्न आई’ समाचारपत्र की ओर से कराए गए एक वार्षिक सर्वेक्षण में ‘शीर्ष 50 सूची’ में प्रियंका सर्वोच्च स्थान पर हैं.

32 वर्षीया प्रियंका ने इस बारे में गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया. मैं स्वयं को धन्य मानती हूं. प्रियंका : क्वीन ऑफ बॉलीवुड एवं वल्र्डस सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन! पीसी दुनियाभर के दिलों पर राज कर रही है.”

प्रियंका आगे फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आएंगी.

error: Content is protected !!