ताज़ा खबर

छत्तीसगढ़ के 43% किसानों को पीएम सम्मान निधि नहीं

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लाखों किसानों को नहीं मिला है. पिछले महीने 26 मार्च को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को चौंथी किश्त देने की घोषणा की थी.

इस बात को एक महीने से अधिक होने को आ गये लेकिन किसानों के खाते में रकम अब तक नहीं पहुंची. कब पहुंचेगी, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है.

छत्तीसगढ़ में किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या 22,54,232 है.

जिन किसानों को दो किश्त मिली, उन किसानों की संख्या घट कर 21,32,572 रह गईय इसके बाद जिन किसानों को तीन किश्त मिली, उनके आंकड़े से एक चौंथाई किसान गायब हो गये. तीन किश्त पाने वाले किसानों की संख्या राज्य में केवल 16,02,664 रह गई.

अब अगर चार किश्त पाने वाले किसानों की बात करें तो 26 अप्रैल की तारीख़ तक राज्य के 22,54,232 पंजीकृत किसानों में से केवल 12,88,705 किसान ही ऐसे हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है. यानी लगभग 43 फीसदी किसान परिवार इस कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री के 2000 रुपये की घोषित मदद से वंचित हैं.

आदिवासी इलाकों में बुरा हाल

जिन इलाकों के किसान इस लाभ से वंचित हैं, उनमें आदिवासी बहुल इलाके भी शामिल हैं.

सुकमा के 19006 किसानों में से केवल 8749 किसान, दंतेवाड़ा के 16873 में से केवल 9028, बस्तर के 53329 में से 37139, बीजापुर के 11375 में से 6553, जशपुर के 71174 में से 41462, कांकेर के 84139 में से 62932, नारायणपुर के 9193 किसानों में से 5931 किसानों को ही चार किश्त की रकम मिल पाई है.

 

क्रम ज़िला कुल लाभान्वित एक किश्त के

लाभान्वित

दो किश्त के

लाभान्वित

तीन किश्त के

लाभान्वित

चार किश्त के

लाभान्वित

1 BALOD 119791 119908 115683 102044 88197
2 BALODA BAZAR 132372 132511 125993 100921 69505
3 BALRAMPUR 57706 57757 51954 34468 27189
4 BASTAR 53329 53503 51604 41189 37139
5 BEMETARA 109417 109525 105441 88802 75807
6 BHATAPARA 0 0 0 0 0
7 BIJAPUR 11375 11404 10903 7538 6553
8 BILASPUR 86475 86430 81157 61737 45091
9 DANTEWADA 16873 16916 15361 9663 9028
10 DHAMTARI 92735 92800 90085 73515 59548
11 DURG 76413 76549 74501 66365 49559
12 GARIYABAND 89195 89365 84514 60309 49296
13 JANJGIR-CHAMPA 218647 218107 201363 92944 54229
14 JASHPUR 71174 71105 65979 47898 41462
15 KABIRDHAM 104383 104297 99050 67151 52153
16 KANKER 84139 84301 82387 69700 62932
17 KONDAGAON 50998 51031 45221 25150 20992
18 KORBA 76257 76124 69111 40993 33878
19 KOREA 46761 46841 44559 34995 29704
20 MAHASAMUND 112800 112917 108298 89377 76133
21 MUNGELI 63761 63706 60237 50831 44751
22 NARAYANPUR 9193 9206 8826 6384 5931
23 RAIGARH 121474 121570 114482 85326 59464
24 RAIPUR 89729 89921 87932 73645 62082
25 RAJNANDGAON 194355 194523 185447 157355 134852
26 SUKMA 19006 19001 17179 12441 8749
27 SURAJPUR 70335 70427 64201 45703 37946
28 SURGUJA 75539 75676 71104 56220 46535
कुल लाभान्वित : 2254232 2255421 2132572 1602664 1288705

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!