रायपुर में पेड न्यूज के 20 मामले
रायपुर | संवाददाता : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेड न्यूज के 20 मामले सामने आये हैं. इनमें अधिक 16 मामले भाजपा प्रत्याशी के हैं.
राज्य चुनाव आयोग ने इनमें से अधिकांश मामलों को गंभीर मानते हुये अपील खारिज कर दी है.
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के जून 2010 के एक परिपत्र के अनुसार आयोग ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ख़तरे के निशान की तरफ बढ़ते पेड न्यूज़ की प्रथा को ख़त्म करने के लिए मौजूदा क़ानूनी प्रावधानों का अधिकतम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है.
चुनाव आयोग ने इन पेड न्यूज का खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ने के निर्देश दिये हैं.
जिन अखबारों को पेड न्यूज के लिये दोषी माना गया है, उनमें पयोनियर, दबंग दुनिया, अमृत संदेश, हरिभूमि, नवभारत आदि शामिल हैं. इनमें से अधिकांश की अपील राज्य चुनाव आयोग ने खारिज कर दी है.
हालांकि एकाध खबरों को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश खबरें प्रेस विज्ञप्ति की तरह की हैं. य़ही कारण है कि चुनाव आयोग के निर्णय को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.
तारीख | प्रत्याशी | समाचार पत्र | शीर्षक |
---|---|---|---|
03.04.2019 | प्रमोद दुबे, कांग्रेस | पायोनियर | कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद का जनसंपर्क अभियान तेज |
03.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | दबंग दुनिया | मोदी की स्मार्ट सिटी योजना से हो रहा रायपुर का सर्वांगिण विकासः सुनील |
03.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | अमृत संदेश | मोदी की स्मार्ट सिटी योजना से हो रहा रायपुर का सर्वांगिण विकासः सुनील सोनी |
03.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | प्रखर समाचार | मोदी की स्मार्ट सिटी योजना से हो रहा रायपुर का सर्वांगिण विकासः सुनील सोनी |
03.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | तरुण छत्तीसगढ़ | मोदी की स्मार्ट सिटी योजना से हो रहा रायपुर का सर्वांगिण विकासः सुनील सोनी |
03.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | अग्रदूत | मोदी की स्मार्ट सिटी योजना से हो रहा रायपुर का सर्वांगिण विकासः सुनील सोनी |
04.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | हरिभूमि | सोनी से किया ग्रामीण विधानसभा में जनसंपर्क |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | नवप्रदेश | नमो अगेन के नारे के साथ जनता का मिला आशीर्वाद |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | आज की जनधारा | भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसपर्क |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | समवेत शिखर | सुनील सोनी ने किया ग्रामीण विधानसभा में जनसंपर्क |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | तरुण छत्तीसगढ़ | भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया ग्रामीण विधानसभा में जनसपर्क |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | हाइवे चैनल | भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया ग्रामीण विस में जनसपर्क |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | प्रखर समाचार | भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया ग्रामीण विधानसभा में जनसपर्क |
05.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | अग्रदूत | सुनील सोनी ने किया ग्रामीण विधानसभा में जनसपर्क |
14.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | दबंग दुनिया | आरंग और अभनपुर विधानसभा के गांवों में किया सुनील सोनी ने जनसंपर्क |
14.04.2019 | प्रमोद दुबे, कांग्रेस | देशबंधु | रायपुर लोस चुनाव में निर्णायक होंगे उड़िया मतदाताः नायक |
14.04.2019 | प्रमोद दुबे, कांग्रेस | नवभारत | शहरों से गांवों तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के प्रचार में उमड़ा हुजूम |
14.04.2019 | प्रमोद दुबे, कांग्रेस | पायोनियर | भाटापारा में कांग्रेस प्रत्याशी का गांव-गांव में स्वागत |
15.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | समवेत शिखर | आरंग और अभनपुर के गांवों में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सोनी |
03.04.2019 | सुनील सोनी, भाजपा | हाईवे चौनल | भाजपा का सघन जनसंपर्क |