मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: नाला पार करते समय केरल के युवक की बहने से मौत

C

CG Khabar

30 अग. 2026, 02:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

पानी में डूबना
पानी में डूबना

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. उफान मारते घुनघुटा नाले को बाइक से पार करने की कोशिश में केरल निवासी 23 वर्षीय यदु कृष्णन तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए. घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद रविवार सुबह हादसे वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर उनका शव बरामद कर लिया गया.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरल के रहने वाले दो युवा यदु कृष्णन और उनकी 22 वर्षीय महिला मित्र शुक्रवार को सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे थे. शनिवार को दोनों मोटरसाइकिल से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट घूमने निकले थे. 

विज्ञापन


कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि यात्रा के दौरान जब वे घुनघुटा नाले पर बने रपटे (पुलिया) को पार कर रहे थे, तभी अचानक बाइक का पहिया फिसल गया.


पानी के तेज बहाव के कारण दोनों सीधे नाले में जा गिरे. मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन यदु कृष्णन नदी की तेज धार में बह गए. सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे उनका शव बरामद किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

9 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP