शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग-राजनांदगांव हाईवे पर एक्सीडेंट में युवक की मौत

C

CG Khabar

15 जून 2026, 01:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव नेशनल हाईवे-53 पर रविवार को अंजोरा बाईपास पर स्थित आरोग्यं अस्पताल के सामने एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी पेट्रोल टंकी फट गई और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई. 


इस दिल दहला देने वाले हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी गाड़ी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

विज्ञापन


सड़क पर मौजूद राहगीरों ने आग बुझाने और युवक को बचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन रफ्तार के इस कहर के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल चक्रधारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पाटन ब्लॉक के किकिरमेटा गांव का निवासी था. 


राहुल फिलहाल उतई क्षेत्र के खोपली गांव में अपनी मौसी के घर रहकर फार्मेसी से जुड़ा काम करता था. परिजनों ने बताया कि राहुल अपनी मां को भिलाई के एक कला एवं संस्कृति संस्थान में सर्टिफिकेट दिलाने के लिए छोड़ने आया था. 


मां को वहां छोड़ने के बाद उसने 5 मिनट में वापस आने की बात कही थी, लेकिन वह लौटकर नहीं आया और इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. वह संस्थान से निकलने के बाद अंजोरा बाईपास की तरफ क्यों गया, इस बात की जानकारी अभी परिवार को भी नहीं है.


हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल (CG 07 CV 3947) और आरोपी के ट्रेलर (JH 05 DS 0514) को अपने कब्जे में ले लिया है. 


पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है. इसके साथ ही, हाईवे के आसपास और आरोग्यं अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला ट्रेलर चालक की लापरवाही और तेज गति का माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP