शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

महिला आरक्षण: विपक्ष के खिलाफ 'निंदा प्रस्ताव' लाएगी छत्तीसगढ़ और MP सरकार

C

CG Khabar

23 अप्रै. 2026, 11:17 PM 1 मिनट में पढ़ें 15

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर । संवाददाता: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित न होने देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब आक्रामक रुख अपना रही है. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने इस मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ 'निंदा प्रस्ताव' पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है.


छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के विफल होने के लिए विपक्ष जिम्मेदार है और सदन में चर्चा के बाद उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा.


इसी तर्ज पर, मध्य प्रदेश सरकार ने भी 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. 


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में घोषणा की थी कि महिला कोटा बिल का विरोध करने और उसे गिराने के लिए विपक्ष की भूमिका पर सदन में चर्चा की जाएगी और एक औपचारिक निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा. 


दोनों राज्यों में भाजपा इस कदम के जरिए महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

10 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP