मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

चिरमिरी में गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

C

CG Khabar

20 अग. 2026, 03:49 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

गैंगरेप
गैंगरेप

चिरिमिरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के चिरमिरी स्थित बरतुंगा जंगल के पास एक महिला के साथ हुई गैंगरेप की दरिंदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दो अज्ञात बदमाशों ने सुनसान राह का फायदा उठाकर न केवल महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उस पर शराब उड़ेलकर जिंदा फूंकने का प्रयास भी किया. 


किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है, जबकि वारदात के बाद से स्थानीय निवासियों में गहरा खौफ व्याप्त है.

विज्ञापन


इस रूह कंपा देने वाली घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक फैसलों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश फूट पड़ा है. 


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने SECL प्रबंधन और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह हादसा कानून-व्यवस्था की विफलता के साथ-साथ जल्दबाजी में लिए गए प्रशासनिक निर्णय का नतीजा है. 


जनसामान्य लगातार मांग कर रहा था कि जब तक नया वैकल्पिक मार्ग रोशनी और सुरक्षा मानकों से पूरी तरह लैस न हो जाए, तब तक पुराना मुख्य रास्ता बंद न किया जाए. इसके बावजूद रास्ते को बंद कर दिए जाने से लोगों को जान जोखिम में डालकर इस असुरक्षित मार्ग से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

4 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

4 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

5 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

11 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

11 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP