बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

नेपाल: भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद रायपुर की महिला लापता

C

CG Khabar

28 अग. 2026, 12:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

रायपुर की महिला लापता
रायपुर की महिला लापता

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक महिला नेपाल में आए भीषण प्राकृतिक प्रकोप के बाद से लापता हो गई हैं. नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने लापता महिला की तलाश और वहां फंसे अन्य राज्यवासियों को सुरक्षित निकालने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है.


जानकारी के अनुसार, रायपुर के डीडीयू नगर स्थित महादेव घाट क्षेत्र की निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल यात्रा पर गई थीं. नेपाल में बाढ़ के हालात बिगड़ने के बाद से ही उनके परिवार का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया है. परिजनों की चिंता को देखते हुए राज्य प्रशासन ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया है.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नेपाल गए छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों का ब्योरा जुटाया जाए. राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि मोनिका यादव की लोकेशन का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके. इसके साथ ही, जिला प्रशासनों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से नेपाल गए यात्रियों की जानकारी साझा करें.


राज्य सरकार ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके पास नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के किसी भी नागरिक की जानकारी हो, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें. सहायता और जानकारी के आदान-प्रदान के लिए सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 और कंट्रोल रूम नंबर 0771-2223471 जारी किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

5 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

15 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP