मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

शिकायत पर कार्रवाई न होने पर न्यायिक अधिकारी की सीनियरिटी रोकना गलत- HC

C

CG Khabar

30 जून 2026, 02:11 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों के हक में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी न्यायिक अधिकारी के खिलाफ आई शिकायत पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई या विभागीय जांच नहीं होती है, तो महज उस शिकायत के आधार पर अधिकारी को उसकी वरिष्ठता से वंचित नहीं किया जा सकता.


न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने 'छाया सिंह बनाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय व अन्य' के मामले में यह आदेश पारित किया. अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि प्रमोशन भले ही कोई निहित अधिकार न हो, लेकिन पदोन्नति के लिए निष्पक्ष रूप से विचार किया जाना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता के अधिकार का हिस्सा है. एक बार जब कोई शिकायत किसी निष्कर्ष या सजा तक नहीं पहुंचती, तो उसे टालने का कोई कानूनी महत्व नहीं रह जाता और यह अधिकारी के करियर को हमेशा के लिए प्रभावित नहीं कर सकती.

विज्ञापन


यह पूरा मामला वर्ष 2008 बैच की एक न्यायिक अधिकारी (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) से जुड़ा है. साल 2014 में जब सिविल जज (जूनियर डिवीजन) से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही थी, तब विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) ने उनके खिलाफ दुर्ग के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई एक शिकायत के बाद उनका प्रमोशन टाल दिया था. यह शिकायत उनके द्वारा पारित कुछ न्यायिक आदेशों से संबंधित थी.


हालांकि, याचिकाकर्ता ने इस शिकायत पर अपना स्पष्टीकरण सौंप दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ न तो कोई विभागीय जांच शुरू हुई और न ही कोई प्रतिकूल आदेश पारित किया गया. बाद में अगस्त 2016 में उन्हें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में प्रमोट तो कर दिया गया, लेकिन उनकी मूल सीनियरिटी (2014 से) बहाल नहीं की गई. इस वजह से भविष्य में उनके जिला जज बनने की संभावनाओं सहित आगे के करियर पर बुरा असर पड़ रहा था.


हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलीलों को सही पाया और नोट किया कि डीपीसी ने उन्हें कभी भी प्रमोशन के लिए 'अनुपयुक्त' घोषित नहीं किया था. उन्हें 2016 में भी उन्हीं सर्विस रिकॉर्ड और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर प्रमोट किया गया था, जो 2014 में उपलब्ध थे. अदालत ने प्रशासन द्वारा याचिकाकर्ता के आवेदन को बिना कोई कारण बताए खारिज करने पर भी नाराजगी जताई. कोर्ट ने दोहराया कि 'कारण' ही प्रशासनिक फैसलों की धड़कन होते हैं और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह बेहद जरूरी हैं.


न्यायालय ने इस प्रशासनिक रवैये को त्रुटिपूर्ण मानते हुए उच्च न्यायालय प्रशासन और राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वे याचिकाकर्ता के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद पर प्रमोशन के दावे पर 14 अगस्त 2014 (जिस तारीख से उनके बैच के अन्य अधिकारी प्रमोट हुए थे) से दोबारा विचार करें. साथ ही, उनकी मूल वरिष्ठता की बहाली और सभी परिणामी सेवा लाभों की समीक्षा कर तीन महीने के भीतर एक तर्कसंगत और स्पष्ट आदेश पारित करने का निर्देश दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP