रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

क्या कुर्द विद्रोहियों के जरिए ईरान में गृहयुद्ध भड़काएगा US?

C

CG Khabar

04 मार्च 2026, 09:32 AM 3 मिनट में पढ़ें 13

कुर्द विद्रोही
कुर्द विद्रोही

नई दिल्ली । डेस्क: वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुँचता नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ईरान में आंतरिक विद्रोह भड़काने और वहां के सशस्त्र कुर्द समूहों को सैन्य सहायता प्रदान करने की योजना बना रहा है. 


खुफिया सूत्रों का दावा है कि पेंटागन ईरान के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय कुर्द लड़ाकों के जरिए सैन्य कार्रवाई करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है.

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, ईरानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए कुर्द समूहों ने खुद अमेरिका से मदद की गुहार लगाई है. चर्चा यहाँ तक है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) इन विद्रोहियों को आधुनिक हथियारों की आपूर्ति कर सकती है. 


इसके अलावा, अमेरिकी वेबसाइट ‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद दो प्रभावशाली कुर्द नेताओं से फोन पर बात की है, जिससे इन अटकलों को और बल मिला है.


ईरान में लगभग 80 लाख कुर्द आबादी है, जिसे अमेरिका एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहा है. वाशिंगटन का मानना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन में कुर्द, अरब और बलोच जैसे अल्पसंख्यक समूह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. 


इसी असंतोष का फायदा उठाकर अमेरिका ईरान को अंदरूनी तौर पर अस्थिर करने की रणनीति अपना सकता है. दूसरी ओर, तेहरान इस खतरे से अनजान नहीं है. हाल ही में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक स्थित कुर्द ठिकानों पर ड्रोन हमले कर कड़ा संदेश देने की कोशिश की है.


गौरतलब है कि कुर्द पश्चिम एशिया का चौथा सबसे बड़ा जातीय समूह है, जिनकी अपनी कोई स्वतंत्र मातृभूमि या देश नहीं है. ये मुख्य रूप से तुर्की, सीरिया, इराक और ईरान के पहाड़ी क्षेत्रों में बसे हुए हैं, जिसे अनौपचारिक रूप से 'कुर्दिस्तान' कहा जाता है. 


ईरान में लगभग 80 लाख से 1 करोड़ कुर्द रहते हैं, जो वहां की कुल जनसंख्या का करीब 10 प्रतिशत हैं. ये लोग मुख्य रूप से सुन्नी मुसलमान हैं, जबकि ईरान में शिया बहुसंख्यक शासन है, जिसके कारण दशकों से इनके बीच सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर तनाव रहा है.


ईरान में सक्रिय प्रमुख कुर्द समूहों में 'डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ ईरानियन कुर्दिस्तान' (PDKI) और 'कोमाला' (Komala) जैसे संगठन शामिल हैं, जो लंबे समय से स्वायत्तता या आजादी की मांग कर रहे हैं. 


हाल ही में फरवरी 2026 में, ईरान के पांच बड़े कुर्द विपक्षी दलों ने एक गठबंधन बनाया है जिसका मुख्य उद्देश्य तेहरान की वर्तमान सत्ता को उखाड़ फेंकना है. 


ये विद्रोही समूह अक्सर इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र से अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं और ईरान की सीमाओं के भीतर सैन्य ठिकानों पर हमले करते रहे हैं. अमेरिका लंबे समय से इन समूहों को ईरान के खिलाफ एक रणनीतिक हथियार के रूप में देखता आया है, जबकि ईरान इन्हें 'आतंकवादी' मानकर इन पर कठोर सैन्य कार्रवाई और ड्रोन हमले करता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PIA
देश-विदेश

पाकिस्तान: आम जनता बदहाल, एलीट क्लास का विदेश पलायन और सेना का दबदबा

33 मिनट पहले

ABVP- लद्दाख विश्वविद्यालय के लेह परिसर छात्र संघ चुनाव में जीत
देश-विदेश

लेह कैंपस चुनाव में ABVP के 5 सीटों पर कब्ज़े से BJP गदगद, लद्दाख के नेता हैरान

एक घंटा पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

बंगाल SIR अपीलीय न्यायाधिकरण: न्यायमूर्ति बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

एक घंटा पहले

गदी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता- इज़राइल
देश-विदेश

नेतन्याहू का दांव पस्त: राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने गदी आइजनकोट को दिया सरकार बनाने का न्योता

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

11 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP