शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

चरित्र शक के चलते पत्नी और बेटी की हत्या

H

Hupendra Sharma

11 जून 2025, 12:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

पत्नी और बेटी की हत्या
पत्नी और बेटी की हत्या

सरगुजा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने उसकी हत्या कर दी. पत्नी को मारने के बाद आरोपी ने अपने 5 साल की बेटी को भी कुल्हाड़ी से काट डाला. इसके बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था.


इस बीच पुलिस वहां पहुंच गई और उसे पकड़ लिया. इस दोहरी हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माझापारा की है. बताया गया कि सुशील माझी पत्नी संझई माझी के चरित्र पर शक करता था.

विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. बुधवार की सुबह सुशील ने पत्नी और बेटी को घर के कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद धारदार कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी. इस पूरी वारदात को बेटी प्रियंका माझी देख रही थी.


आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और कुल्हाड़ी से उस पर भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया. दोपहर करीब 12 बजे घर से कुछ भी आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों को शक होने पर दरवाजा खटखटाया.


काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो, पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी तो आरोपी फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था.


पुलिस और ग्रामीणों को देखकर वह भागने लगा. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. घर में पत्नी और बच्ची के साथ ही रहता था. पहले वह होटल में काम करता था. उसे छोड़कर कुछ दिन पहले उसने होटल भी खोला था. पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP