सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

7 वर्षों से लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद खाली क्यों है- विपक्ष

C

CG Khabar

18 अप्रै. 2026, 07:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

खड़गे
खड़गे

नई दिल्ली । डेस्क: राज्यसभा में हरिवंश के लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार को लोकसभा उपाध्यक्ष के पद को लेकर जमकर घेरा. तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सवाल उठाया कि आखिर पिछले 7 वर्षों से लोकसभा में उपाध्यक्ष का यह महत्वपूर्ण संवैधानिक पद खाली क्यों रखा गया है.


विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में सरकार को संविधान की याद दिलाते हुए कहा कि अनुच्छेद 93 के तहत लोकसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति अनिवार्य है. 

विज्ञापन


खड़गे ने तंज कसते हुए कहा, "जब मैं लोकसभा में उपाध्यक्ष के कक्ष को बंद देखता हूँ, तो मुझे दुख होता है. पिछले सात सालों से आपने इस पद पर चुनाव नहीं कराया और आप कहते हैं कि लोकतंत्र खत्म नहीं होगा." उन्होंने जोर देकर कहा कि जहाँ राज्यसभा को अपना उपसभापति मिल रहा है, वहीं लोकसभा का उपाध्यक्ष पद रिक्त रहना चिंताजनक है.


तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने चुनाव के समय पर भी आपत्ति जताई. 


उन्होंने कहा कि एक तरफ बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर उपसभापति के चुनाव में जल्दबाजी दिखाई, जबकि सात साल से लोकसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति पर चुप्पी साधी हुई है. विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार संवैधानिक पदों को भरने में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन नहीं कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

एक घंटा पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

4 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

4 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

4 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

9 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP