कौन हैं ईशान किशन के साथ दिखने वाली 'मिस्ट्री गर्ल'?
नई दिल्ली । डेस्क: टी-20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा भारत जश्न में डूबा था, वहीं सोशल मीडिया पर लाल कपड़ों में नजर आई एक रहस्यमयी युवती ने सबका ध्यान खींच लिया. स्टैंड्स में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने से लेकर जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने तक, यह युवती हर जगह चर्चा का विषय बनी रही.
कभी वह सूर्यकुमार यादव से बात करती दिखीं, तो कभी हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के साथ जीत की खुशी साझा करती नजर आईं.
अब इस 'मिस्ट्री गर्ल' की पहचान उजागर हो गई है वह कोई और नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया हैं.
जयपुर के एक व्यवसायी की बेटी अदिति हुंडिया ग्लैम वर्ल्ड का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने साल 2018 में 'मिस डीवा' का खिताब जीता था और 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं.
ईशान और अदिति की प्रेम कहानी साल 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान चर्चा में आई थी, जब उन्हें पहली बार स्टैंड्स से ईशान को चीयर करते देखा गया था.
हाल ही में ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने भी इस रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा कि परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है.
उन्होंने बताया कि दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हैं और जल्द ही इसकी तारीख भी तय हो जाएगी. वर्ल्ड कप के इस भव्य मंच पर अदिति की मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि वह अब न केवल ईशान के जीवन का, बल्कि भारतीय क्रिकेट परिवार का भी एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं.