मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

ताइवान के खिलाफ ‘जस्टिस मिशन 2025’ पर चीन का क्या कहना है?

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 02:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

चीन का जस्टिस मिशन 2025
चीन का जस्टिस मिशन 2025

बीजिंग । डेस्क: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान द्वीप के आसपास ‘जस्टिस मिशन 2025’ नाम से बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया है. चीन के सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इन अभ्यासों में थलसेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स के जवान शामिल हैं. चीन ने इसे ताइवान की अलगाववादी गतिविधियों और बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ कड़ा संदेश बताया है.


चीन का कहना है कि यह अभ्यास स्पष्ट चेतावनी है कि बीजिंग किसी भी सूरत में ताइवान को चीन से अलग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेगा. चीनी सेना ने दोहराया है कि वह हर समय लड़ने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर किसी भी अलगाववादी साजिश को कुचलने में सक्षम है.

विज्ञापन


शिन्हुआ की टिप्पणी में ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. चीन का दावा है कि डीपीपी सरकार अमेरिका के सहारे ‘ताइवान स्वतंत्रता’ की राह पर चल रही है और इससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है. चीन ने कहा कि डीपीपी की नीतियां ताइवान को एक “पाउडर केग” में बदल रही हैं.


चीन ने अमेरिका द्वारा ताइवान को किए जा रहे हथियारों की बिक्री की भी कड़ी आलोचना की है. हाल ही में अमेरिका ने ताइवान को करीब 11 अरब डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की है. शिन्हुआ के अनुसार, ताइवान के नेता लाई चिंग-ते अगले आठ वर्षों में भी बड़े पैमाने पर अमेरिकी हथियार खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिससे द्वीप की अर्थव्यवस्था और सामाजिक कल्याण पर बुरा असर पड़ रहा है.


चीन का दावा है कि ताइवान में आम जनता शांति चाहती है और बाहरी शक्तियों का मोहरा नहीं बनना चाहती. रिपोर्ट में कहा गया है कि ताइवान की स्थानीय विधानसभा में लाई चिंग-ते के महाभियोग से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ है और लाखों लोगों ने इसके समर्थन में याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए हैं.


चीन ने कहा कि बढ़ता सैन्य बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं जैसे जरूरी क्षेत्रों पर असर डाल रहा है. शिन्हुआ के अनुसार, ताइवान का सैन्य खर्च पिछले कुछ वर्षों में लगभग दोगुना हो गया है और यह 2009 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है.


अंत में चीन ने दो टूक कहा कि अमेरिका के सहारे ‘ताइवान स्वतंत्रता’ का सपना देखने से तनाव और संघर्ष का खतरा ही बढ़ेगा. चीन के मुताबिक, ‘जस्टिस मिशन 2025’ अभ्यास इस बात की याद दिलाता है कि राष्ट्रीय पुनर्एकीकरण की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता और जनभावना के खिलाफ जाना असंभव है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

7 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

8 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

8 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

9 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

10 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP