गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

प. बंगाल: SIR के दबाव में BLO ने लगाई फांसी

C

CG Khabar

19 नव. 2025, 07:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच एक और BLO की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है. बुधवार सुबह जलपाईगुड़ी के मालबाजार इलाके में एक महिला BLO का शव घर के आंगन में लटका मिला. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. मृतका का नाम शांतिमुनी एका (48 वर्ष) है, जो मालबाजार के रंगामाटी ग्राम पंचायत के न्यू ग्लेंको चाय बागान क्षेत्र की रहने वाली थीं.


शांतिमुनी मूल रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं और उन्हें बंगाली पढ़ना-लिखना नहीं आता था. परिवार के अनुसार, BLO के काम में रोजाना परेशानियां झेलने के कारण वे उदास रहती थीं और घर लौटकर अक्सर रो पड़ती थीं. उनके 19 वर्षीय कॉलेज छात्र बेटे डिसूजा एका और पति सुकु एका ने बताया कि काम का अत्यधिक दबाव सहन न कर पाने के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया. खासतौर पर, मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) से जुड़े कार्यों का बोझ उन्हें तोड़ गया.

विज्ञापन


परिवार का दावा है कि शांतिमुनी ने मालबाजार ब्लॉक प्रशासन से BLO के काम से छुट्टी की गुजारिश की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया. इस घटना के बाद आदिवासी कल्याण विभाग की मंत्री और मालबाजार की विधायक बुलुचिक बराइक ने मृतका के परिवार से मुलाकात की. 


मंत्री ने कहा, "SIR के डर से कई मतदाता आत्महत्या कर चुके हैं. आज BLO ने काम के दबाव में यह कदम उठाया. एक सुखी परिवार बर्बाद हो गया. इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग को लेनी होगी."


पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया है, और BLO कार्यकर्ताओं के बीच काम के दबाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

13 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

19 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

20 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

20 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

21 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP