रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

पश्चिम बंगाल: दो लड़कियों ने सामाजिक बंधनों को तोड़कर रचाई शादी

C

CG Khabar

05 नव. 2025, 06:18 AM 3 मिनट में पढ़ें 19

शादी
शादी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के एक सुदूर गांव में प्यार का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला. दक्षिण 24 परगना के मंदिरबाजार थाना क्षेत्र की रिया सरदार और कूतली ब्लॉक के बकूलतला की राखी नस्कर विवाह बंधन में बंध गईं. एक स्थानीय क्लब की मदद से मंगलवार को दोनों महिलाओं ने एक मंदिर में शादी की.


उन्होंने कहा, "जीवन की राह पर चलने के लिए प्यार ही सब कुछ है. हम किसे प्यार करते हैं, यह मायने नहीं रखता."

विज्ञापन


रिया ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था और वह अपनी मौसी-मौसा के पास पली-बढ़ी. राखी का बचपन संयुक्त परिवार में बीता. दोनों ही पेशे से नृत्य कलाकार हैं. उनकी पहचान फोन पर हुई, जहां से दोस्ती हुई और फिर प्यार. इसके बाद दोनों युवतियों ने एक साथ रहने का फैसला किया. 


वे जानती थीं कि यह आसान नहीं होगा. सामाजिक बाधाएं आएंगी, ताने और कटु शब्द भी सुनने को मिलेंगे. फिर भी, वे एक साथ रहने की अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटीं. आखिरकार, मंगलवार को वह शुभ दिन आ ही गया. डर और संकोच को दूर रखकर सुंदरवन की ये दो युवतियां सात फेरों के बंधन में बंध गईं.


रिया ने बताया कि उन्होंने घर पर अपने रिश्ते के बारे में बताया था, लेकिन किसी ने स्वीकार नहीं किया. उन्होंने तय किया कि वह जिसे प्यार करती हैं, उसे खोने नहीं देंगी, इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया और राखी के घर चली गईं. 


हालांकि, राखी के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया. पड़ोसियों से बात करने के बाद, स्थानीय लोगों ने मंदिर में दोनों युवतियों की शादी का आयोजन किया. मंगलवार को सात फेरे लेकर और माला बदलकर रिया और राखी ने अपने नए जीवन की शुरुआत की.


शादी के बाद राखी ने कहा, "हमारा रिश्ता 2 साल पुराना है. पहचान फोन पर हुई थी. कई लोगों ने कहा कि लड़कियों के बीच कैसा रिश्ता! लेकिन हमने फैसला किया है कि हम एक साथ रहेंगे. जीवन भर एक साथ रहेंगे." 


नृत्यांगना ने आगे कहा, "उसके (रिया के) घर पर सबने मान लिया है. मेरे घर पर किसी ने भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है. पिताजी ने कहा है कि वह रहने नहीं देंगे. अब क्या किया जा सकता है... उसके घर पर ही रहेंगे."


रिया ने कहा, "हमने अपनी इच्छाओं का सम्मान किया है. प्यार ही तो सबसे बड़ी चीज है. किसने कहा है कि महिला पुरुष से ही प्यार करेगी और पुरुष महिला से ही?"


सुंदरवन ने इससे पहले दो लड़कियों का सिंदूरदान और सात फेरे नहीं देखे थे. इस शादी में मौजूद लक्ष्मी मिस्त्री नाम की एक स्थानीय महिला ने कहा, "उन्होंने कहा कि वे शादी करेंगे. हमने शांति संघ मंदिर में उनकी शादी करवा दी." 


क्लब के सदस्य जलधर मंडल ने कहा, "क्लब के लड़कों ने दोनों की मदद की है. इससे पहले ऐसी शादी नहीं हुई." उन्होंने आगे जोड़ा, "मैंने ऐसी शादी मोबाइल पर देखी है. वास्तव में पहली बार देखा."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

6 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

7 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

7 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

7 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

8 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP