गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

दिघा जगन्नाथ का महाप्रसाद घर-घर पहुंचेगा

C

CG Khabar

18 जून 2025, 02:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

दिघा जगन्नाथ मंदिर
दिघा जगन्नाथ मंदिर

कोलकाता। डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि दिघा के जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद लोगों के घरों तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिये पहले निर्धारित समय में बदलाव किया गया है. पहले यह तय हुआ था कि 17 जून से 27 जून के बीच प्रसाद का वितरण होगा, लेकिन नई सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब यह वितरण 20 जून से शुरू होगा और 4 जुलाई तक पूरा हो जायेगा.


'दुआरे राशन' योजना के तहत दिघा जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद हर घर तक पहुंचेगा. लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने राशन डीलर से संपर्क कर अपने राशन कार्ड को सक्रिय रखें. इस योजना के तहत सुचारू रूप से प्रसाद वितरण के लिए राशन डीलरों को आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जायेगा.

विज्ञापन


महाप्रभु जगन्नाथ के समक्ष 300 किलोग्राम खोया क्षीर का महाप्रसाद अर्पित किया गया था. इसके बाद इसे विभिन्न जिलों में वितरण के लिए भेजा गया. प्रत्येक जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, हर ब्लॉक में मिठाई बनाने के लिए मिठाई कारखानों की सूची तैयार की गई है. 


इस प्रसाद से गज्जा, पेड़ा और एक विशेष संदेश मिठाई तैयार की जायेगी, जिसमें प्रसादी खोया क्षीर मिलाया जायेगा. प्रसाद के साथ एक पैकेज में जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर भी शामिल होगी. पैकेजिंग का जिम्मा राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है.


दक्षिण बंगाल में सड़क मार्ग से और उत्तर बंगाल में हवाई मार्ग से रेफ्रिजरेटेड डिब्बों में प्रसाद पहुंचाया जायेगा. इसके बाद राशन दुकानों के माध्यम से इसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जायेगा. पहले यह योजना थी कि प्रसाद राशन दुकानों से वितरित होगा, लेकिन अब इसे 'दुआरे राशन' योजना के तहत घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

3 घंटे पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

10 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

10 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

10 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

11 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP