शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पश्चिम बंगाल चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 62% मतदान

C

CG Khabar

23 अप्रै. 2026, 09:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

पश्चिम बंगाल वोटिंग
पश्चिम बंगाल वोटिंग

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हुई. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक लगभग 62% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 


हालांकि, मतदान के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और एक भाजपा उम्मीदवार पर हमले की खबरें भी सामने आई हैं. 

विज्ञापन


मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके में तनाव की स्थिति देखी गई, जहां कई मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान केंद्रों तक जाने से रोका गया और मारपीट की धमकी दी गई. 


इसी जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई जब 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के संस्थापक हुमायूं कबीर वहां पहुंचे.


निर्वाचन आयोग ने डोमकल में मतदाताओं को रोके जाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. 


गौरतलब है कि इस चरण में 167 महिलाओं सहित कुल 1,478 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत दांव पर लगी है. 


राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें कोलकाता और उसके आसपास की 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. सभी चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद 4 मई को मतों की गिनती की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

3 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

8 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

20 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

20 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

21 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP