शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

अबूझमाड़ में दशकों बाद खुला जतुलूर का साप्ताहिक बाजार

C

CG Khabar

22 दिस. 2025, 05:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

अबूझमाड़ बाजार
अबूझमाड़ बाजार

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित 'अबूझमाड़' के दुर्गम इलाके जतुलूर में सोमवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला. दशकों तक नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में पहली बार एक साप्ताहिक बाजार की शुरुआत हुई, जिससे 20 से अधिक सड़क-विहीन गांवों के हजारों ग्रामीणों के जीवन में नया सवेरा आया है. जिला और पुलिस प्रशासन की पहल पर 20 दिसंबर को शुरू हुआ यह बाजार अब से हर शनिवार को संचालित होगा.


अब तक इन दुर्गम गांवों के निवासियों को नमक, कपड़े और राशन जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने या अपनी वनोपज बेचने के लिए दो दिनों की लंबी पैदल यात्रा कर ओरछा बाजार जाना पड़ता था. 

विज्ञापन


जतुलूर में बाजार खुलने से अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में व्यापार की सुविधा मिल गई है, जिससे न केवल उनका समय बचेगा बल्कि वे बिचौलियों के बिना अपनी उपज का उचित दाम भी प्राप्त कर सकेंगे.


बाजार के पहले दिन नारायणपुर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे, जिन्होंने कपड़े, बर्तन और किराना सामान के स्टाल लगाए. 


वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने पहली बार अपने क्षेत्र में ही लघु वनोपज की बिक्री की. 


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी रॉबिन्सन गुड़िया ने कैंप प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों और ग्रामीणों को पूर्ण सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि यह बाजार क्षेत्र के आर्थिक विकास का केंद्र बन सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP